Muzaffarpur News: ट्रैक्टर की ठोकर से ट्रांसफॉर्मर व पोल क्षतिग्रस्त
मुजफ्फरपुर, अगस्त 28 -- Muzaffarpur News: मुशहरी, हिसं। रजवाड़ा हाट के समीप गुरुवार अहले सुबह मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने बिजली के पोल में जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हो गया। आवाज इतनी तेज थी कि ग्रामीणों की नींद खुल गई, जब तक लोग पहुंचे ट्रैक्टर छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने मुशहरी थाना और बिजली विभाग को सूचना दी। इसके बाद बिजली विभाग के कर्मी मौके पर पहुंच कर क्षतिग्रस्त पोल को अस्थायी रूप से ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल कराई। बिजली विभाग के पदाधिकारियों ने बताया कि शनिवार को नया पोल गाड़ कर स्थायी व्यवस्था कर दी जाएगी। इधर, कनीय अभियंता राकेश कुमार भारती ने बताया कि ट्रैक्टर मालिक व चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.