मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 31 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुजफ्फरपुर जंक्शन पर ट्रेन में मोबाइल चोरी कर साइबर ठगी का मामला शनिवार को सामने आया है। चोरों ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान का मोबाइल चोरी करने के बाद उनके बैंक खातों से 32 बार में 3.98 लाख रुपये उड़ा लिए। मोबाइल बरामद होने का झांसा देने के लिए आरोपी ने खुद को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) का जवान रवि कुमार बताया। इसके बाद व्हाट्सएप पर दो फर्जी कूरियर रसीदें भेजकर पीड़ित को सिम और यूपीआई बंद कराने से रोक दिया। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: दस माह में पांच करोड़ से अधिक पार, 110 साइबर ठगों की तलाशमोबाइल चोरी और ठगी की शिकायत मामले में मुजफ्फरपुर रेल साइबर थाने में बुधवार को एफआईआर दर्ज की गई है। पीड़ित कुलवीर कुमार (58) बीएसएफ में जमादार के पद पर कार्यरत हैं। उनकी ...