Muzaffarpur News: ट्रेन से गिरा यात्री, हालत गंभीर
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 24 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। शहर के बीबीगंज इलाके में रेलवे ट्रैक के किनारे ट्रेन से गिरकर एक यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गया। ब्रह्मपुरा थाने की पुलिस ने घायल यात्री को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।स्थानीय लोगों के अनुसार, यह घटना शनिवार शाम करीब पांच बजे की है। स्थानीय लोगों द्वारा यह आशंका जताई जा रही है कि उक्त यात्री किसी मोबाइल छिनतई गिरोह का शिकार हुआ होगा। पुलिस का कहना है कि यात्री के होश में आने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। ब्रह्मपुरा थानेदार बिपिन कुमार ने बताया कि उस क्षेत्र में पुलिस गश्ती दल तैनात था। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक यात्री ट्रेन से गिरकर जख्मी हालत में पड़ा है। पुलिस ने बिना देर किए उसे तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.