Muzaffarpur News: ट्रेनिंग पूरी कर लौटे पुलिसकर्मियों के कंधे में लगाए स्टार
मुजफ्फरपुर, जुलाई 17 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र के कार्यालय में शुक्रवार को एक पिपिंग समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान एसएसपी, सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी और मुख्यालय डीएसपी ने पीटीसी से प्रशिक्षण पूरा करने वाले पुलिसकर्मियों को एएसआई के उच्चतर पद का कार्यकारी प्रभार सौंपकर उनके कंधों पर स्टार लगाए। अधिकारियों ने सभी पदोन्नत पुलिसकर्मियों को बधाई दी। साथ ही उन्हें पूरी निष्पक्षता, ईमानदारी और निष्ठा के साथ आमजन के प्रति संवेदनशील रहते हुए अपनी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.