Muzaffarpur News: ट्रांसफार्मर हटाने को कॉलेज ने लिखा पत्र
मुजफ्फरपुर, अगस्त 25 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। रामेश्वर महाविद्यालय प्रशासन ने बिजली विभाग को पत्र लिखकर कॉलेज परिसर से अनधिकृत ट्रांसफार्मर हटाने के लिए कहा है। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. श्यामल किशोर ने बताया कि इस ट्रांसफार्मर से कई अवांछित लोग बिजली की चोरी भी कर रहे हैं। इसके अलावा कॉलेज में जो बिजली के तार हैं, वह भी बदलने की जरूरत है। कई तारों पर पेड़ की डालियां झुक गयी हैं, जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। प्राचार्य ने बिजली विभाग से तारों को ठीक करने और अनधिकृत ट्रांसफार्मर को जल्द हटाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.