Muzaffarpur News: ट्रांसपोर्ट से बेतिया भेजा गया 40 लाख का माल गायब
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 29 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ट्रांसपोर्ट से बेतिया भेजी गई 40 लाख रुपये की निर्माण सामग्री गायब कर दी गई। मामले में बेला छपरा निवासी व रामदयालु स्थित एक फर्म के मालिक कुंदन कुमार ने शनिवार को सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें ट्रांसपोर्ट संचालक दीपक कुमार और ट्रक चालक जनशरीफ आलम को नामजद किया है।प्राथमिकी में कुंदन कुमार ने बताया है कि बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड की ओर से पश्चिम चंपारण के कुमारबाग में छात्रावास का निर्माण कराया जा रहा है। इस परियोजना के लिए एमएस एंगल सेक्शन, स्क्वायर रॉड, एमएस फ्लैट, इलेक्ट्रिक कॉपर वायर, मॉड्यूलर स्विच-सॉकेट, स्टैंड ड्रिल मशीन, आयरन कटिंग मशीन समेत अन्य सामग्री खरीदी गई थी। 23 अक्टूबर को सारा सामान ट्रांसपोर्ट से कुमारबाग भेजा गया था। लो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.