मुजफ्फरपुर, अगस्त 24 -- Muzaffarpur News: सरैया। अंबारा तेजसिंह पंचायत के बिशनपुरा निवासी ट्रक चालक मकुंजय सिंह (45) की शनिवार अहले सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जाता है कि वाराणसी के रामनगर थाना क्षेत्र में ट्रक और हाइवा की टक्कर हो गई। इसमें मकुंजय सिंह की मौके पर मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद रविवार की रात शव गांव पहुंचा। परिजनों ने बताया कि मकुंजय सिंह बच्चों की पढ़ाई के लिए मुजफ्फरपुर शहर में किराए के मकान में रहते थे। वह ठेकेदार के माध्यम से विभिन्न स्टेशनों पर ट्रक से रेल नीर पहुंचाने का काम करते थे। शुक्रवार को दानापुर से रेल नीर लेकर वाराणसी जा रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...