Muzaffarpur News: ट्रक से कुचलकर बाइक सवार मधुबनी के क्लर्क की मौत
मुजफ्फरपुर, अगस्त 8 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कच्ची-पक्की ओपी के दिघरा में एनएच-122 पर शनिवार सुबह बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार क्लर्क को कुचल दिया। इसमें मधुबनी के गोशाला रोड आदर्शनगर निवासी क्लर्क चंदन कुमार झा (38) की मौके पर ही मौत हो गई। करीब 30 मीटर तक बाइक सहित चंदन घिसटते चले गए। वह पूर्वी चंपारण जिले के ढाका में ग्रामीण कार्य विभाग में पोस्टेड थे। समस्तीपुर स्थित ग्रामीण कार्य विभाग में कार्यरत पत्नी से मिलने जा रहे थे। पिता गौरीकांत झा के निधन के बाद चंदन को अनुकंपा पर नौकरी मिली थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब नौ बजे ओवरटेक कर रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार चंदन झा को रौंद दिया। ट्रक का पहिया चढ़ने से कमर के नीचे बुरी तरह कुचल गया था। बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। स्थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.