Muzaffarpur News: ट्रक ने स्कूटी सवार मामा-भांजी को कुचला, युवक की मौत
मुजफ्फरपुर, अगस्त 7 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। एनएच 27 पर शुक्रवार देर शाम नरियार गांव स्थित बंद पड़े कोल्ड स्टोरेज के समीप बेकाबू ट्रक ने स्कूटी सवार मामा-भांजी को रौंद दिया। हादसे में बरुराज निवासी अमान के पुत्र मो. नेयाज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भांजी शबीना खातून गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से छात्रा को निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। मो. नेयाज कोचिंग चलाते थे। शुक्रवार को मुजफ्फरपुर शहर से भांजी को डीएलएड की परीक्षा दिलवाकर घर लौट रहे थे। घटना से आक्रोशित लोगों ने मुआवजा एवं वरीय पुलिस पदाधिकारी की बुलाने की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। इस दौरान करीब तीन किलोमीटर तक सड़क की दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सूचना पर पहुंचे अपर थानेदार रामप्रवेश उड़ाव ने समझाकर शांत कराया। इसके बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.