मुजफ्फरपुर, अगस्त 10 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज। बाजार स्थित केशव चौक के समीप सोमवार को ट्रक की ठोकर से बाइक सवार युवक जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से नवानगर निजामत निवासी मन्केश्वर ठाकुर के पुत्र 30 वर्षीय राजाबाबू को सीएचसी में भर्ती कराया गया। वह बाइक से राशन लेने जा रहा था। इसी दौरान केशव चौक के पास ट्रक की चपेट में आ गया। ग्रामीणों ने खदेड़कर को ट्रक को पकड़ लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...