Muzaffarpur News: ट्यूशन से घर लौट रही छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 30 -- Muzaffarpur News: कुढ़नी, हिन्दुस्तान संवाददाता। फकुली थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार देर शाम कोचिंग से घर लौट रही 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास किया गया। इस संबंध में छात्रा के पिता ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें गांव के ही रविरंजन को आरोपित किया है। रविरंजन शादीशुदा है। छात्रा के पिता ने पुलिस को बताया कि पुत्री ट्यूशन से घर लौट रही थी। इसी बीच गांव स्थित एक मंदिर के समीप आरोपित अश्लील हड़कत करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। छात्रा के शोर मचाने पर जुटे आसपास के लोगों को देखकर आरोपित भाग गया। छात्रा घर पहुंचकर आपबीती सुनाई। प्रभारी कृष्णकांत मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.