मुजफ्फरपुर, अगस्त 17 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। शहर के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में टोटो पर सवार एक महिला की लगभग 80 हजार रुपये की सोने की चेन शातिर ने उड़ा ली। पीड़िता ने काजी मोहम्मदपुर थाने में आवेदन दिया है।जानकारी के अनुसार, मिठनपुरा थाने के मालीघाट नाका रोड निवासी आरती कुमारी सोमवार सुबह 10 बजे अपने कार्यालय जाने के लिए निकली थीं। वह इमलीचट्टी सरकारी बस स्टैंड से भगवानपुर जाने के लिए एक टोटो पर सवार हुई। उस समय टोटो में उनके अलावा कोई अन्य यात्री नहीं था। पीड़िता का आरोप है कि रास्ते में टोटो चालक ने किसी को फोन कर को बुलाया। जब टोटो पावर हाउस चौक के समीप पहुंचा तो वहां अचानक करीब 6 महिलाएं टोटो में आकर बैठ गई। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: ई-रिक्शा में आईसीडीएस कर्मी की चेन चोरी इसी आपाधापी में उन महिलाओं ने गले स...