Muzaffarpur News: टॉयलेट-यूरिनल की गंदगी ने बढ़ाई खिलाड़ियों की चिंता
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 5 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। सिकंदरपुर स्थित खेल भवन एवं स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में टॉयलेट और यूरिनल की व्यवस्था खिलाड़ियों और खेल संघों के पदाधिकारियों के लिए चिंता का कारण बनी हुई है। 1 से 4 अक्टूबर तक हुए विद्यालय खेल आयोजन में पुरुष-महिला खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, पदाधिकारियों और दर्शकों की बड़ी संख्या में आवाजाही के दौरान टॉयलेट-यूरिनल में गंदगी और हाइजीन की समस्या सामने आई थी। कई खिलाड़ियों के लिए इनका इस्तेमाल करना मुश्किल हो गया था। अब 6 से 9 अक्टूबर तक प्रमंडलीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता इसी परिसर में होनी है। जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार ने कहा कि प्रमंडलीय आयोजन को देखते हुए टॉयलेट और यूरिनल की साफ-सफाई दुरुस्त करा ली गई है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: प्रमंडलस्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता आज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.