Muzaffarpur News: टैंकर की ठोकर से बाइक सवार दो युवक घायल
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 7 -- Muzaffarpur News: बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन पर मझौली के पास सोमवार की शाम दूध लदे टैंकर ने बाइक सवार दो युवकों को ठोकर मार दी। इसमें वैशाली जिले के सालेमपुर निवासी पिंटू कुमार और लालगंज निवासी अभय कुमार घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों युवक शर्फुद्दीनपुर से घर लौट रहे थे। बताया जाता है कि दोनों युवक मोबाइल टावर का काम करते हैं। ठोकर मारने के बाद टैंकर लेकर चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची बोचहां पुलिस ने छानबीन की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.