मुजफ्फरपुर, जुलाई 4 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। पंपू पोखर स्थित कंबाइंड बिल्डिंग टर्मिनल (सीटीबी) में फायर सेफ्टी को लेकर शनिवार को हुआ पहला मॉक ड्रिल फेल हो गया। वाटर स्प्रिंकलर, स्मोक डिटेक्टर और फायर अलार्म में से अधिकांश उपकरण काम नहीं कर सके। वाटर हाइड्रेंट से पानी तक नहीं निकला। अब उपकरणों की मुकम्मल तैयारी के बाद मंगलवार को फिर से फायर मॉक ड्रिल कराई जाएगी। तब तक सभी खामियों को दूर करने का निर्देश आरएलडीए को दिया गया।

सीटीबी में फायर उपकरणों का इंस्टॉलेशन जानकारी के मुताबिक सीटीबी में फायर उपकरणों का इंस्टॉलेशन अभी आधा-अधूरा ही है। इसी के कारण मॉक ड्रिल के दौरान सिस्टम जवाब दे गया। ग्राउंड फ्लोर पर लगे वाटर स्प्रिंकलर, स्मोक डिटेक्टर और फायर अलार्म एक बार भी सक्रिय नहीं हुए। फर्स्ट फ्लोर पर ये उपकरण काफी देरी ...