मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 30 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मधेपुरा में 28 से 30 अक्टूबर तक हुए राज्यस्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में तिरहुत प्रमंडल की तीन खिलाड़ियों ने रजत पदक जीता है। अंडर-14 बालिका वर्ग में अपूर्वा ने, अंडर-17 में तेजस्वी तेजश्री और अंडर-19 में अर्णा सावनी ने रजत पदक जीते। प्रतियोगिता के समापन पर हुए पुरस्कार वितरण समारोह में मधेपुरा डीएम ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। टीम के कोच एवं मैनेजर राजीव कुमार के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार तीनों खिलाड़ियों को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...