मुजफ्फरपुर, जुलाई 8 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। चार महीने में टेंडर नहीं होने से शहर में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। सबसे बुरा हाल रात्रिकालीन सफाई अभियान का है। अगले 9 जुलाई को होने वाली सशक्त स्थायी समिति की बैठक को लेकर मेयर निर्मला देवी के 13 सूत्री एजेंडे में स्वच्छता शाखा की शिथिलता को भी शामिल किया गया है। प्रस्ताव में मानसून पूर्व हुई नाला उड़ाही में लापरवाही व अराजकता पर भी चर्चा होगी।

सफाई व्यवस्था की स्थिति निगम कार्यालय में कार्यों के निषापादन में शिथिलता व कार्यशैली के साथ ही बीते मार्च, मई व जून में हुई स्टैंडिंग की बैठकों से जुड़ी कार्यवाही प्रतिवेदन पर भी विचार होगा। नगरपालिका नियमावली 2010 में सशक्त स्थायी समिति कार्य संचालन की धाराओं के अंतंर्गत नगरपालिका की कार्यपालक शक्ति सशक्त स्थायी समिति में निह...