Muzaffarpur News: टीम ने केस की प्रगति की ली जानकारी
मुजफ्फरपुर, अगस्त 1 -- Muzaffarpur News: हथौड़ी। महिला विकास मंच मुजफ्फरपुर की पांच सदस्यीय टीम शनिवार को हथौड़ी पहुंची। टीम ने डकरामा निवासी रेखा देवी से मारपीट, गाली-गलौज एवं खर्च निर्वहन नहीं करने के मामले की जानकारी ली। पीड़िता ने बताया कि पति सहित चार के खिलाफ थाना में आवेदन दिया था। पुलिस ने 10 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज की थी, लेकिन अबतक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद टीम ने संबंधित पुलिस पदाधिकारी से केस की प्रगति की जानकारी ली। थानेदार सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.