Muzaffarpur News: टीबी मुक्त अभियान के तहत किया जागरूक
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 28 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। एलएस कॉलेज और 32 बिहार बटालियन एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को कॉलेज परिसर में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने कहा कि टीबी लाइलाज बीमारी नहीं है, लेकिन समय पर इलाज नहीं कराया गया तो सेहत के लिए गंभीर संकट उत्पन्न कर सकता है। एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. राजीव कुमार ने टीबी के लक्षणों की पहचान, बीमारी से बचने के उपाय तथा सरकार की ओर से निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर हवलदार नीरज सलारिया, सीनियर अंडर ऑफिसर आशुतोष राज, अंडर ऑफिसर सृष्टि, नमृता सुधीर, फखरुद्दीन, ज्योतिलाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.