मुजफ्फरपुर, जुलाई 7 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज, हिसं। साहेबगंज-मोतीपुर मार्ग में नवलपुर कांटा के समीप मंगलवार को टायर फटने से तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद ग्राइंडर मशीन से ट्रक के क्षतिग्रस्त हिस्से को काटकर काफी मशक्कत के बाद चालक को निकाला गया। घायल चालक अजय कुमार सरोज (32) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के राजाराम सरोज का पुत्र है। उसको सीएचसी लाया गया। यहां से उसे एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। ट्रक जोगबनी से जबलपुर रिफाइन लेकर जा रहा था। पुलिस ने उसे जब्त कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...