Muzaffarpur News: झोपड़ी से शराब बरामद, तस्कर फरार
मुजफ्फरपुर, जुलाई 22 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के खबड़ा बसबरिया टोला स्थित एक फूस की झोपड़ी से पुलिस ने 70 लीटर देसी शराब और 1.8 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की है। सूचना के आधार पर पुलिस जब मौके पर पहुंची तो आरोपित दिलीप पासवान और लखीन्द्र पासवान घने जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले। झोपड़ी की तलाशी लेने पर गैलन से देशी शराब और ऑफिसर्स चॉइस व्हिस्की के 10 टेट्रा पैक बरामद हुए। दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: हथौड़ी : भारी मात्रा में विदेशी शराब व बियर बरामद यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा: गठुला से नौ लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर फरार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.