Muzaffarpur News: झोपड़ी में सो रहे मजदूर को सांप ने डसा, मौत
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 3 -- Muzaffarpur News: पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र की उस्ती पंचायत के भागवतपुर गांव में मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे झोपड़ी में सो रहे मजदूर को सांप ने डस लिया। इससे उसकी मौत हो गई। मजदूर गांव निवासी जलेश्वर सहनी का 45 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण सहनी था। बताया गया कि सोने के दौरान सांप ने डस लिया। नींद खुलने पर वह चिल्लाने लगा। शोर सुन पहुंचे परिजन उसे इलाज के लिए ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि उसकी मौत हो गई। बाद में ग्रामीणों ने झोपड़ी में छिपे सांप को पकड़ लिया। घटना की सूचना मुखिया प्रतिनिधि विनोद कुमार सिंह ने पुलिस और अंचलाधिकारी को दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.