मुजफ्फरपुर, जुलाई 24 -- Muzaffarpur News: ​मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाने के गोबरसही-डुमरी रोड से पुलिस ने गुरुवार रात छापेमारी कर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। हालांकि, तीन धंधेबाज पकड़ में नहीं आए। पुलिस को अनिल कुमार निराला, प्रमोद कुमार और विजय कुमार द्वारा डुमरी लोहा पुल के पास झाड़ियों में शराब छिपाकर बेचने की सूचना मिली थी। पुलिस पहुंची तो तीनों झाड़ियों की तरफ भाग निकले। झाड़ियों की तलाशी में पुलिस को चंडीगढ़ और पंजाब निर्मित 120.96 लीटर मिली। मामले में पुलिस के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर फरार धंधंबाजों की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...