Muzaffarpur News: झांसा देकर शातिरों ने छह लाख के गहने उड़ाए
मुजफ्फरपुर, अगस्त 21 -- Muzaffarpur News: बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता शर्फुद्दीनपुर में एक आभूषण दुकान से गुरुवार की रात ग्राहक बनकर आए दो शातिरों ने 6 लाख के गहने उड़ा लिए। आदिगोपालपुर निवासी व्यवसायी अजय साह ने बताया कि शातिरों ने सोने की 15 अंगूठी पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। पुलिस ने सीसीटीवी खंगाला है, जिसमें दो शातिर दिखे हैं। थानेदार यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि सीसीटीवी में दिखे शातिरों की तस्वीर के आधार पर छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.