Muzaffarpur News: झपहां से पुलिस ने आभूषण व्यवसायी को उठाया
मुजफ्फरपुर, जुलाई 14 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। झपहां स्थित एक आभूषण व्यवसायी को चोरी व लूट के गहने खरीदने की सूचना पर पुलिस ने मंगलवार की दोपहर उठा लिया। हालांकि, उसके हिरासत में लिए जाने की पुष्टि स्थानीय पुलिस ने नहीं की। बताया गया कि दो गाड़ियों से पहुंचे पुलिसकर्मियों में अधिकतर सादे लिबास में थे। व्यवसायी की दुकान में कुछ देर तक जांच की और उसे साथ में पूछताछ के लिए ले गए। हाल में अहियापुर समेत शहरी इलाके के कई थाना क्षेत्रों में चोरी की एक दर्जन से अधिक घटनाएं हुई हैं। लगातार हो रही चोरी की वारदात को लेकर वरीय अधिकारियों ने विशेष टीम गठित किया है। इसमें चोर गिरोह से लेकर चोरी का माल खरीदने वालों पर कार्रवाई की रणनीति बनाई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.