Muzaffarpur News: ज्यादा पानी में नहीं जाने की हिदायत
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 14 -- Muzaffarpur News: औराई। प्रखंड क्षेत्र के सभी छठ घाटों की सफाई पूरी कर ली गई है। प्रखंड परिसर समेत अधिकतर स्थानों पर प्रखंड विकास पदाधिकारी रजनीश शंकर झा के आदेश पर स्वच्छता कर्मियों के द्वारा छठ घाटों की सफाई की गई है। ग्रामीणों के द्वारा भी छठ घाटों की सफाई की जा रही है। शनिवार को छठव्रतियों ने खरना का प्रसाद अर्पित किया गया। सीओ धीरज कुमार लोगों को हिदायत दी कि बागमती एवं लखनदेई नदी के घाटों पर छठव्रती ज्यादा पानी में जाने से बचें। ज्यादा पानी वाले स्थानों पर बांस की बैरिकेडिंग करने का स्वच्छताकर्मियों को निर्देश भी दिया गया। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार यादव ने बताया कि छठ घाटों पर सुरक्षा के लिए पुलिस बल के साथ पुलिस पदाधिकारी की भी नियुक्ति की गई है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: जिले के सभी छट घाट सजकर तैयार, व्रति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.