Muzaffarpur News: जोनल कबड्डी के लिए अंडर-17 बालिका का ट्रायल कल
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 15 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। जोनल कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जिले की अंडर-17 बालिका टीम के चयन को 17 अक्तूबर को ट्रायल होगा। ट्रायल बाल भवन, किलकारी कैंपस, जिला स्कूल के पास होगा। जिला कबड्डी संघ के सचिव मनोज कुमार सिंह ने बताया कि चयनित खिलाड़ी चैंपियनशिप में मुजफ्फरपुर का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस जोन में मुजफ्फरपुर के अलावा सारण, सीवान, गोपालगंज और वैशाली जिले शामिल हैं। प्रतियोगिता का प्रभारी पंकज कश्यप को बनाया गया है। इच्छुक खिलाड़ियों के लिए आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और जन्म प्रमाणपत्र साथ लाना अनिवार्य है। मौके पर विनोद कुमार गुप्ता, संजय केजरीवाल, मो. सोहराब, अब्दुल रहमान, चंदन कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.