मुजफ्फरपुर, नवम्बर 9 -- Muzaffarpur News: सरैया। जैतपुर थाने की रेपुरा रामपुर बल्ली पंचायत के मिश्रौलिया टोला में रविवार की शाम आग लगने से चार घर जलकर राख हो गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। अग्निपीड़ितों में जानकी देवी, सीता देवी, लीलन देवी और सोनिया देवी शामिल हैं। मुखिया महेश ठाकुर ने सीओ से अग्निपीड़ित परिवारों को अविलंब राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...