Muzaffarpur News: जेल में बंद प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 26 -- Muzaffarpur News: मुशहरी, हिसं। रजवाड़ा गांव में शुक्रवार अहले सुबह एक युवती अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। वह प्रेमी के घर पर रहने की जिद पर अड़ी रही। युवती को देखकर परिजन हैरान हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती से पूछताछ की। युवती ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मर्जी से प्रेमी के घर आई है। वह अपने प्रेमी के साथ उसके घर पर रहना चाहती है। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। दिनभर हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। मौके पर पहुंचे युवती के परिजन उसे समझा बुझाकर किसी रिश्तेदार के पास भेज दिया है। प्रेमी रिक्की कुमार बीते सोमवार को प्रेमिका की बुलाने की जिद लिए टावर पर चढ़ गया था, फिलहाल रिक्की जेल में बंद है। थानेदार सुबोध कुमार मेहता ने बताया कि युवती अपने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई है, फिलहाल मामले की जांच पड़ताल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.