Muzaffarpur News: जेल में बंद दोनों कुख्यात चेन स्नैचर को रिमांड पर लेगी पुलिस
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 12 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। शहर में सक्रिय दो कुख्यात चेन स्नैचर से पूछताछ कर पुलिस उनके आपराधिक नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने की तैयारी में है। सिटी एसपी मोहिबुल्ला अंसारी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम दोनों को जल्द ही पुलिस रिमांड पर लेगी। पूछताछ में गिरोह के अन्य सदस्यों, हथियारों के सप्लायर और लूटी गई सोने की चेन खपाने वाले सुनारों का पता लगाया जाएगा। दो दिन पहले पुलिस की विशेष टीम ने मनियारी के चैनपुर निवासी मो.गोहर अली उर्फ गब्बर और कच्ची-पक्की के शेरपुर के विकास कुमार को गिरफ्तार किया था। दोनों की गिरफ्तारी से शहर में हुई चेन स्नैचिंग की दो बड़ी वारदातों का खुलासा हुआ था। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि बदमाशों को हथियार और कारतूस कहां से मिले तथा लूटी गई चेन और अन्य कीमती सामान किन सुनारों या अपराधियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.