Muzaffarpur News: जेल में बंद आरोपित सुमित को एक मामले में जमानत
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 18 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। अहियापुर थाना के झपहां उदनडीह गांव में 20 अगस्त को 52 लोगों की जमीन की चहारदीवारी तोड़ने के आरोपित सुमित श्रीवास्तव को एक मामले में जमानत मिल गई है। अन्य मामलों में आरोपित होने के कारण वह फिलहाल जेल में ही रहेगा। औराई थाना क्षेत्र के बेनीपुर गांव के प्रह्लाद कुमार के मामले में उसे यह जमानत मिली है। प्रह्लाद ने आरोप लगाया था कि थार, स्कार्पियो व बाइक से बेलसंड के विधायक के भाई सोनू सिंह के गुर्गों के साथ पहुंचे सुमित ने जेसीबी से उसकी व अन्य के जमीन की चहारदीवारी को तोड़ दिया। विरोध करने पर मारपीट की गई। एक भूधारी को जेसीबी से गढ्ढा खोदकर दफन करने की धमकी भी दी। उसे जमीन पर हक के लिए सोनू बॉस से बात करने को कहा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.