मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 11 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती रविवार को मुजफ्फरपुर विकास मंडल ने अपने परिसर में मनाई। इसकी स्थापना जेपी ने ही की थी और वे आजीवन इसे अध्यक्ष रहे। इस दौरान मंडल के सदस्यों ने जेपी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही गोष्ठी का भी आयोजन किया। वक्ताओं ने जयप्रकाश नारायण के जीवनवृत्त पर चर्चा की। उनके मुजफ्फरपुर प्रवास सहित स्वर्ण जयंती संवाद पदयात्रा को याद किया।गोष्ठी की अध्यक्षता मंडल के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार ने की और संचालन अरविंद कुमार ने किया। सबसे पहले प्रभात कुमार एवं रणजीत कुमार ने सर्वधर्म प्रार्थना की। गोष्ठी में पूर्व जिलाध्यक्ष पार्षद मुक्तेश्वर प्रसाद सिंह मुकेश, शिवनाथ पासवान, संजीव कुमार, राजगीर कुमार, रामसुंदर राम, वसुंधरा सिंह ने विचार रखे। यह ...