मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 4 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर। कथैया थाने के ठिकहा गांव में रविवार को जेठानी ने देवरानी को दांत काट लिया। परिजनों की मदद से मो. इरफान की पत्नी रिजवी खातून को सीएचसी में भर्ती कराया गया। शरीर के विभिन्न हिस्सों में दांत काटने के निशान हैं। इस संबंध में पीड़िता ने जेठानी नर्गिस खातून के खिलाफ थाना में केस दर्ज कराया है। उसने बताया कि पति विदेश में रहकर काम करते हैं। संपत्ति हड़पने की नीयत से आए दिन उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की जाती है। थानेदार ओमपुकार प्रिय ने बताया कि छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...