Muzaffarpur News: जुआ खेल रहे सात लोगों को दबोचा, सात बाइक जब्त
मुजफ्फरपुर, अगस्त 13 -- Muzaffarpur News: सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बसंतपुरपट्टी कन्या विद्यालय स्थित बगीचा में बुधवार शाम जुआ खेल रहे सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामले में सरैया थाने के प्रशिक्षु दारोगा अजीत कुमार चौधरी के बयान पर आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। गिरफ्तार आरोपितों में बसंतपुरपट्टी निवासी नंदलाल सहनी, उमेश राय, रंधीर कुमार, चुन्नू कुमार और गोविंद कुमार, पारू थाने के कमलपुरा निवासी गुंजेश कुमार और उमाशंकर सहनी शामिल हैं। प्रशिक्षु दारोगा ने बताया कि सूचना मिली कि बगीचा में जुआ खेला जा रहा है। छापेमारी करने पहुंची पुलिस को देखते ही जुआ खेल रहे सभी लोग भागने लगे। चारों तरफ से घेराबंदी कर सात लोगों को पकड़ लिया गया, जबकि चौकीदार नवल राय फरार हो गया। पुलिस ने मौके से ताश, प्लास्टिक व तिरपाल के अलावा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.