मुजफ्फरपुर, अगस्त 29 -- Muzaffarpur News: सरैया। रुपौली गांव में शनिवार को झांसी जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति की वार्षिक आमसभा हुई। इसमें महिला सशक्तीकरण, रोजगार के अवसर बढ़ाने और महिलाओं की वार्षिक आमदनी में वृद्धि को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने महिलाओं को जीविका से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। बैठक में जीविका के बीपीएम नागेंद्र राम, एसी अनुराग कुमार, सीसी मनोज कुमार, प्रीति कुमारी, नीलम रानी, रामबाबू रसिया, शिवशंकर कुमार, रघुनंदन आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...