मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 11 -- Muzaffarpur News: बंदरा। हत्था थाना क्षेत्र के पटसारा स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में शारदीय नवरात्र पर रविवार से नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा की शुरुआत हुई। श्रीमिथिला धाम से आए कथावाचक ओमप्रकाश शास्त्री महाराज ने प्रथम दिन भागवत कथा की महत्व को बताया। कहा कि श्रीमद्भागवत कथा हमें जीवन जीने की कला सिखाती है। भागवत कोई कहानी नहीं, पापों से मुक्त होने का मार्ग है। भागवत कथा सुनने से बड़े से बड़े पापी का भी उद्धार हो जाता है। जैसे धुंधकारी का हुआ। संगीतमय कथा में गायक गणपति झा, दयाशंकर झा, कृष्ण कन्हैया ने प्रसंगों से जुड़ी भजनों का गायन किया। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: कलश स्थापन के साथ नवरात्र का शंखनाद, देवी मंत्रों से भक्तिमय हुए शहर-गांव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...