मुजफ्फरपुर, सितम्बर 3 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। जीवछ महाविद्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ गुरुवार को छात्र अनिश्चितकालीन आमरण-अनशन पर बैठ गए। छात्र नेता रवि कुमार ने कहा कि पिछले कई वर्षों से कॉलेज अराजकता और अव्यवस्था का केंद्र बन चुका है। छात्रहित से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी है। कॉलेज प्रशासन छात्रों की समस्याओं के प्रति पूरी तरह संवेदनहीन बनी हुई है। नीतीश कुमार ने कहा कि कॉलेज में भ्रष्टाचार की उच्चस्तरीय जांच हो। अवैध शुल्क वसूली पर रोक लगे, ऑनलाइन सुविधा प्रणाली लागू हो, शिक्षकों की कमी दूर हो। बताया कि मांगें पूरी होने तक आमरण अनशन जारी रहेगा। बॉबी कुमार गौरव, नितेश कुमार, धीरज आंबेडकर, अमरजीत कुमार, राजेश रंजन, अभिषेक कुमार, बिट्टू कुमार आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...