मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 28 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जीरोमाइल चौक पर ऑटो चालकों की दबंगई एक बार फिर सामने आई है। कार में ऑटो सटाने का विरोध करने पर ऑटो चालकों ने कार सवार की बेरहमी से पिटाई कर दी। जीरोमाइल गोलंबर के चारों ओर अवैध ऑटो स्टैंड में दबंगई का आलम यह है कि पुलिस भी इन ऑटो चालकों से उलझने से कतराती है। बताया गया कि गायघाट का एक युवक कार से घर लौट रहा था। जीरोमाइल में कुछ सामान लेने के लिए उसने सड़क किनारे गाड़ी रोकी और दुकान में चला गया। इस दौरान ऑटो चालक ने साइड में खड़ी कार को ऑटो से रगड़ दिया। आवाज सुनकर कार सवार युवक दौड़कर पहुंचा और ऑटो चालक को पकड़ लिया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। इस दौरान ऑटो चालक के दर्जनों साथी स्टैंड से आ गए और सभी मिलकर सड़क पर कार सवार को पटक-पटककर मारने लगे। बीच सड़क पर जमकर ...