Muzaffarpur News: जीआर सूची में अनियमितता को लेकर दिया आवेदन
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 5 -- Muzaffarpur News: गायघाट, एक संवाददाता। जमालपुर कोदयी पंचायत की जीआर सूची में अनियमितता का मामला सामने आया है। इस संबंध में उपमुखिया अजीत कुमार, वार्ड सदस्य शकुंतला देवी, पूर्व पैक्स अध्यक्ष नवीन कुमार, ग्रामीण विनोद राय, राजकुमार राय, संतोष कुमार व पृथ्वी कुमार आदि ने सोमवार को अंचल कार्यालय में आवेदन देकर सूची में सुधार की मांग की है। ग्रामीणों ने आरोप लगया है कि सूची से वास्तविक बाढ़ पीड़ित का नाम गायब है, जबकि एक ही परिवार के दो से तीन लोगों का नाम अंकित किया गया है, इन लोगों ने बताया कि पिछले वर्ष आई बाढ़ में इसी सूची के आधार पर बाढ़ सहायता राशि का भुगतान हुआ था, जिसमें अपात्र लोगों को भी लाभ दिया गया था। सीओ पुष्प राज ने बताया कि अंचल से सूची भेज दी गई है। मामले की जांच कराई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.