Muzaffarpur News: जिले में 804 ट्रांसफॉर्मर बदलेंगे, दूर होगी लो-वोल्टेज की समस्या
मुजफ्फरपुर, अगस्त 9 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में लंबे समय से चली आ रही लो-वोल्टेज की समस्या के स्थायी समाधान के लिए 804 सिंगल-फेज ट्रांसफॉर्मरों (16 केवीए) को बदलने की तैयारी है। इनकी जगह 63 केवीए क्षमता के ट्रांसफॉर्मर लगाए जाएंगे। जिला विद्युत समिति के माध्यम से विद्युत विभाग मुख्यालय को इसका प्रस्ताव भेजा जाएगा। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री सह सांसद डॉ. राजभूषण चौधरी की अध्यक्षता में हुई जिला विद्युत समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
सोलर मेले की योजना बैठक में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार का निर्देश दिया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में ऑडियो क्लिप समेत अन्य माध्यमों से योजना की जानकारी देने को कहा गया। जिले में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.