Muzaffarpur News: जिले में 150 से अधिक बैंक खाते फ्रीज, उपभोक्ता हलकान
मुजफ्फरपुर, जुलाई 24 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले में 150 से अधिक बैंक खातों के अचानक फ्रीज हो जाने से आम लोगों में हड़कंप मच गया है। सरैया और करजा इलाके में सबसे ज्यादा खाते फ्रीज हुए हैं। इसकी सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में लोग पहले बैंक और फिर साइबर थाने पहुंचकर जानकारी ले रहे हैं।
खाते फ्रीज होने की जानकारी बैंक पहुंचने पर कर्मी खाताधारकों को बता रहे हैं कि उनके खाते साइबर पुलिस के आदेश पर फ्रीज किए गए हैं। इसके बाद परेशान लोग साइबर थाने के चक्कर काट रहे हैं। अधिकतर खाते दूसरे राज्यों में हुए साइबर फ्रॉड के मामलों में लेनदेन के कारण फ्रीज किए गए हैं। खाताधारकों को यह समझ नहीं आ रहा कि उनका खाता कैसे फंस गया, क्योंकि उन्होंने खुद कोई फ्रॉड नहीं किया है।
ग्राहकों की परेशानियां साइबर थाने में जानकारी लेने आए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.