मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 9 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। नवरात्र, दशहरा, दीपावली व छठ के मद्देनजर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने जिले भर में विशेष निरोधात्मक अभियान शुरू किया है। इसके तहत अब तक 1496 लोगों को असामाजिक तत्व के रूप में चिह्नित किया है, जो शांति भंग कर सकते हैं। इनके खिलाफ पुलिस ने निरोधात्मक कार्रवाई शुरू की है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा: सिमरी में 250 लोगों पर धारा 107 के तहत कार्रवाईत्योहारों से पहले विशेष निरोधात्मक अभियान वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अनुसार, आगामी पर्व-त्योहार के अवसर पर शांति एवं सुदृढ़ विधि-व्यवस्था संधारण के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता में पुलिस अधीक्षक को विशेष कार्यपालक दंडाधिकारी की शक्तियां प्रदान की गई हैं। इसके तहत एसएसपी के निर्देश पर सभी थाना और ओपी द्व...