मुजफ्फरपुर, सितम्बर 10 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले में स्थानांतरण के लिए आवेदन देने वाले 2878 सरप्लस शिक्षकों में 1263 को मनचाहा स्कूल मिल गया है। 1615 शिक्षक खाली हाथ रह गए। दिए गए विकल्प में कोई भी स्कूल इन्हें आवंटित नहीं हो सका है। 44 फीसदी सरप्लस शिक्षकों को स्कूल आवंटित किया गया है, जबकि 56 फीसदी शिक्षक निराश रह गए।

स्कूल आवंटन की औपबंधिक सूची स्कूल आवंटन की औपबंधिक सूची बुधवार देर शाम जारी की गई। जिले में सबसे अधिक एक से पांच में आवेदन आए थे। एक से पांच के सरप्ल्स शिक्षकों में 2027 ने आवेदन दिया था। हालांकि, इनमें महज 669 को ही मनचाहा स्कूल मिल पाया है। डीईओ कुमार अरविन्द सिन्हा ने कहा कि शिक्षकों ने जो विकल्प दिया था, उसमें उनके तीन तरह के अंकों को जोड़कर मेधा अंक बनाया गया। इसी के आधार पर दिए गए विकल्...