Muzaffarpur News: जिले में मिली डेंगू की नई मरीज, 17 हुई संख्या
मुजफ्फरपुर, जुलाई 30 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रसं। जिले में डेंगू की एक और मरीज मिली है। 18 वर्षीय युवती में बीमारी की पुष्टि होने के बाद यहां डेंगू मरीजों की संख्या 17 हो गई है। जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि डेंगू मरीज जिस इलाके की है, वहां फॉगिंग कराई जा रही है।जिले में मिली डेंगू की नई मरीज अहियापुर के पटियासा इलाके की रहने वाली है। एसकेएमसीएच में जांच के दौरान उसमें डेंगू की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि एइलाजा जांच की पुष्टि के बाद ही बीमार को डेंगू का मरीज माना जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.