मुजफ्फरपुर, अगस्त 25 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले में 11 निजी स्कूल बंद हो गए हैं। जांच में यह बात सामने आई है। इन स्कूलों का यू-डायस कोड खत्म कर दिया गया है।

जांच का आदेश यू-डायस में इन स्कूलों से एक भी बच्चे की रिपोर्ट नहीं आने पर जांच कराई गई थी। जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के बच्चों का ब्यौरा यू-डायस पर लिया जाता है। दो दर्जन से अधिक स्कूलों से लगातार पिछले दो साल से एक भी बच्चे का रिकार्ड नहीं भेजा जा रहा था। इसे लेकर विभाग ने इन स्कूलों की भौतिक जांच का आदेश दिया था। बीईओ से प्रखंडवार भौतिक जांच कराई गई। जांच में सामने आया कि 11 निजी स्कूल बंद हो चुके हैं। इनमें कई स्कूल दो से तीन साल पहले ही बंद हो चुके थे, लेकिन यू डायस कोड इनका चल रहा था। विभाग के रिकार्ड में भी ये स्कूल थे। डीईओ ने कहा कि विभाग...