Muzaffarpur News: जिले में पांच व 18 अगस्त को लगेगा 'सहयोग शिविर'
मुजफ्फरपुर, अगस्त 2 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। डीएम कुमार गौरव के आदेश पर अगस्त माह में पांच व 18 तारीख को पंचायत स्तर पर 'सहयोग शिविर' का आयोजन होगा। इसका उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों और सुझावों का त्वरित समाधान करना है। जिला गोपनीय शाखा से जारी आदेश के अनुसार, यह पूर्व से चिह्नित पंचायतों में आयोजित होंगे। आदेश में कहा गया है कि हर माह के प्रथम और तृतीय मंगलवार को पंचायत स्तर पर शिविर लगाया जाना है। यदि इन तिथियों को सार्वजनिक अवकाश रहता है तो शिविर अगले कार्य दिवस को उसी स्थान पर आयोजित होगा। डीएम ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे निर्धारित तिथि पर शिविर का आयोजन सुनिश्चित करें। शिविर में प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहकर लोगों की शिकायतें सुनेंगे और उनके निपटारे के लिए आवश्यक कार्रवाई करेंगे।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.