मुजफ्फरपुर, अगस्त 13 -- Muzaffarpur News: -कुल 12 दीदी की रसोई का हो रहा जिले में संचालन मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले में गुरुवार को तीन दीदी की रसोई की शुरुआत एक साथ हुई। राम जानकी मंदिर, कम्बाइंड बिल्डिंग और अप्पू घर समाहरणालय परिसर में दीदी की रसोई का शुभारंभ डीएम कुमार गौरव ने किया।जिले में कुल 12 दीदी की रसोई का संचालन जीविका द्वारा किया जा रहा है, जिसके माध्यम से 300 से ज्यादा दीदियों को रोजगार प्राप्त हुआ है। गुरुवार को सबसे पहले राम जानकी मंदिर के पास दीदी की रसोई कैफेटेरिया का शुभारंभ डीएम ने किया। दूसरी दीदी की रसोई की शुरुआत कम्बाइंड बिल्डिंग में की गई, जहां पर लोगों के लिए खाना-नाश्ता दोनों की व्यवस्था होगी। वहीं, अप्पू घर समाहरणालय परिसर में भी जीविका दीदी की रसोई की शुरुआत हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...