Muzaffarpur News: जिले के 8.12 लाख घरों को हर माह मिल रही 125 यूनिट मुफ्त बिजली
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 2 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। जिले के कुल 9.45 लाख बिजली उपभोक्ताओं में से 8.12 लाख घरेलू उपभोक्ता 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठा रहे हैं। बिजली विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, जिले में 8.56 लाख उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जा चुके हैं। यह कुल उपभोक्ताओं का करीब 91% है। इससे बिजली खपत और बिलिंग की व्यवस्था में डिजिटल बदलाव आया है। नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एनबीपीडीसीएल) का 14वां स्थापना दिवस रविवार संध्या आरडीएस कॉलेज के समीप डीसीएल कैंपस में मनाया गया। मौके पर विद्युत आपूर्ति अंचल की ओर से जारी वार्षिक उपलब्धियों के आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है। अधीक्षण अभियंता पंकज राजेश, कार्यपालक अभियंता श्रवण कुमार ठाकुर, विजय कुमार, मो. साजिद हुसैन, केके सिंह, सोम रंजन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.