मुजफ्फरपुर, अगस्त 26 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले के 147 शिक्षकों के वेतन से कटौती होगी। आठ प्रखंडों के शिक्षकों पर यह कार्रवाई की गई है। प्रशिक्षण में शामिल नहीं होने पर इन शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया था।इन शिक्षकों ने निर्धारित समय में स्पष्टीकरण का जवाब नहीं दिया। इसके बाद वेतन कटौती का आदेश दिया गया है। डीपीओ सर्वशिक्षा अभियान ने बोचहां, गायघाट, सकरा, मीनापुर, पारू, औराई, बंदरा और मोतीपुर के बीईओ को इन शिक्षकों पर कार्रवाई का आदेश दिया है। ये शिक्षक तीन से आठ अगस्त तक और 17 से 21 अगस्त तक होने वाले पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में शामिल नहीं हुए थे। कार्रवाई की जद में सबसे अधिक मीनापुर, पारू के शिक्षक हैं। रामबाग डायट में 3-5 के शिक्षकों के लिए आवासीय प्रशिक्षण किया गया था। इसमें कुल टैग किए गए 190 में ...