मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 21 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता जिले के औराई प्रखंड के अमनौर गांव निवासी प्रमोद कुमार के पुत्र डॉ. लीनेश राजा नॉर्वे की प्रतिष्ठित नॉर्वेजियन यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में शोध करेंगे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए उन्होंने एक वर्षीय पोस्टडॉक्टोरल रिसर्च फेलोशिप प्राप्त की है। उनका शोधकार्य एक अक्तूबर से प्रारंभ हो चुका है। वे एक वर्ष तक शोध करेंगे। डॉ. लीनेश वर्तमान में मणिपाल यूनिवर्सिटी जयपुर में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी इस उपलब्धि से अमनौर गांव में हर्ष और गौरव का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...